फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   City jammed due to increase in number of tractors

ट्रैक्टरों की तादाद बढ़ने से शहर में लगा जाम

Mon, 25 Jan 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
City jammed due to increase in number of tractors
दिल्ली-रोहतक रोड पर एचएनजी गेट के सामने लगा जाम। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर किसान 61 दिनों से धरने पर हैं। अब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड को लेकर तैयारियां चल रही हैं। रविवार को पंजाब से सैकड़ों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ यहां पहुंचे। इससे इससे पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पंजाब के किसानों का यहां पहुंचना जारी है। किसान 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करेंगे। रविवार को भी काफी संख्या में किसान यहां पहुंचे। टीकरी बॉर्डर से जाखौदा बाईपास चौक तक किसानों के ट्रैक्टर ही नजर आ रहे हैं। शहर के अंदर दिल्ली-रोहतक रोड पर भी रविवार को काफी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे। शहर में मेट्रो के नीचे ट्रैक्टर-ट्रालियों के पार्क करने के बाद लोगों को यहां से आवागमन करने में दिक्कत उठानी पड़ी। दिल्ली-रोहतक रोड पूरी तरह जाम हो गया है। इससे पैदल चलने वाले लोग भी परेशान रहे। एक दिन पहले शनिवार को जहां किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियां शहर में बहादुरगढ़ मेट्रो सिटी स्टेशन के नीचे लगी थी। वहीं रविवार को शहर के रेलवे रोड, झज्जर मोड़ से आगे तक ट्रैक्टर खड़े हो गए। इससे लंबी कतार लग गई और इस मार्ग से लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी तरह बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन से आगे जाने में लोगों को परेशानी हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार को पंजाब से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों की संख्या और बढ़ेगी। इससे परेशानी भी कहीं अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन

ट्रैक्टरों को सजाकर पहुंच रहे किसान
बहादुरगढ़ में तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर डटे पंजाब और हरियाणा के किसान ट्रैक्टरों को सजाकर यहां पहुंच रहे हैं। ट्रैक्टरों पर जहां किसान संगठनों के झंडे लगे हैं, वहीं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर बजते रहे देशभक्ति के गीत
किसान आंदोलन में पहुंचे लगभग सभी ट्रैक्टरों पर बड़े-बड़े स्पीकर और म्यूजिक सिस्टम लगाए गए हैं। रविवार को दिनभर इन ट्रैक्टरों पर लगे म्यूजिक सिस्टमों से केंद्र सरकार को कोसने के साथ ही देशभक्ति गीत बजाए गए। युवा किसानों में 26 जनवरी की परेड के लिए देशभक्ति के गीतों से जोश भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed