फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Children showcase their talents during Autism Awareness Month.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑटिज्म जागरूकता माह में बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

Thu, 30 Apr 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 30 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Children showcase their talents during Autism Awareness Month.
-फोटो 82 : कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। मिसरी देवी रिहैबिलिटेशन सेंटर में ऑटिज्म जागरूकता माह मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ समाज को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्थान की चेयरपर्सन आशा, प्राचार्य रिंकू दहिया, शिक्षक, अभिभावक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य रिंकू दहिया ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज का अभिन्न हिस्सा मानते हुए बराबर अवसर देना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की अपील की। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राकेश भारद्वाज ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए इस तरह के कार्यक्रम समाज और देश हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन आशा ने अभिभावकों को बच्चों की क्षमताओं पर भरोसा रखने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। वहीं सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता संजीव शर्मा ने कहा कि समाज को दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील बनाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में नरेश कुमार, रमन, रिंकू, मोना, विनीत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed