फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Children show off tricks in full rehearsal of Republic Day

गणतंत्र दिवस की पूर्ण रिहर्सल में बच्चों ने दिखाए करतब

Sun, 24 Jan 2021 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Children show off tricks in full rehearsal of Republic Day
गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल में कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। देश के 72वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर 26 जनवरी मंगलवार को जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह जहांआरा बाग स्टेडियम में देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल में गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। शनिवार को समारोह स्थल पर गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल हुई। उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने गणतंत्र दिवस समारोह की हुई फाइनल रिहर्सल में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया और परेड के मार्च पास्ट की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में स्कूली विद्यार्थियों ने सामाजिक संदेश के साथ देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने परेड की तैयारियों का जायजा लेते हुए परेड कमांडर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यअतिथि ध्वजारोहण उपरांत परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

फाइनल रिहर्सल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सूर्य नमस्कार के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का पूर्व अभ्यास किया गया। समारोह में गुरूकुल झज्जर, संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास, जिमनास्टिक विद डांस जिला खेल एवं युवा अधिकारी झज्जर, जीएवी पाटौदा व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत व सामाजिक संदेश देते कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों की जनहितकारी विकासात्मक स्वरूप से सुसज्जित झांकियों का भी प्रदर्शन होगा। समारोह में मुख्य अतिथि शौर्य चक्र विजेता सैनिकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे। संस्कारम पब्लिक स्कूल की टीम समारोह के समापन पर राष्ट्रगान की प्रस्तुति देगी।
विज्ञापन

डीएसपी नरेश कुमार करेंगे परेड का नेतृत्व
जहांआरा बाग स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में परेड का नेतृत्व डीएसपी नरेश कुमार करेंगे। जिला पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई मोनिका, होम गार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व एसआई नवीन चंदा, सीनियर एनसीसी विंग की टुकड़ी का नेतृत्व अंडर आफिसर रजत, एनसीसी जूनियर विंग का नेतृत्व कैडेट राघवेंद्र और गर्ल्स गाइड कुमारी अंजलि द्वारा किया जाएगा। संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास के विद्यार्थियों द्वारा बैंड की मधुर ध्वनि के साथ प्रस्तुति होगी। फाइनल रिहर्सल उपरांत उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने समारोह स्थल पर अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एएसपी विक्रांत भूषण, एसडीएम झज्जर शिखा, सीटीएम शिवजित भारती, डीईओ बीपी राणा सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed