फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Children's Festival: Children are encouraged

बाल महोत्सव : बच्चों को किया प्रोत्साहित

Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Children's Festival: Children are encouraged
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। - फोटो : Jhjhar
जिला बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में चार दिवसीय बाल महोत्सव का आयोजन सवेरा स्कूल के में हुआ। वीरवार को समापन समारोह में डीसी श्याम लाल पूनिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए परिषद वचनबद्ध है। अभिभावकों व शिक्षण संस्थानों को चाहिए कि वे सरकार व जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों व योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने व जिले को राज्य में प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अपने घरों व स्कूल में साफ सफाई का ध्यान रखें। जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि बाल कल्याण परिषद हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर कार्य करती रहती है और उन्हें मंच देकर उनकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाती है। बाल महोत्सव के अंतिम दिन जिले के विभिन्न स्कूलों के 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया व लगभग 2500 विद्यार्थियों ने चार दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव में भाग लिया। मंच संचालन निजी स्कूल से हरीश शर्मा व हास्य कवि मास्टर महेंद्र ने किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा विभाग की तरफ से गठित निर्णायक मंडल, कार्यक्रम अधिकारी रीतू, प्राचार्य लवकेश, प्रमोद, सोमबीर, नीतू व जिला बाल कल्याण परिषद का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तन्वी व मानसी एचडी स्कूल साल्हावास ने प्राप्त किया। रंगोली में संस्कारम स्कूल खातीवास से जस्मिन प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में हरदयाल पब्लिक स्कूल से महक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दादरी तोय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed