{"_id":"62321ca8b7d6240a87774da0","slug":"children-played-holi-with-colors-and-flowers-jhjhar-news-rtk6412275167","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगों व फूलों से बच्चों ने खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगों व फूलों से बच्चों ने खेली होली
विज्ञापन
झज्जर। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा मंगलवार को सवेरा स्कूल परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं डीसी शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सवेरा स्कूल व उमंग जगन्नाथ आश्रम के विद्यार्थियों ने रंग-गुलाल व फूलों के साथ होली मनाई।
एडीसी जगनिवास, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष पारीसा शर्मा, एसडीएम शिखा, सीटीएम परवेश कादियान सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। एडीसी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि रंगों के पर्व होली को भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। समारोह में प्रतिभागी बच्चों ने देशभक्ति, हरियाणवी लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पारीसा शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि होली का पर्व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूक करता है। कार्यक्रम मे सवेरा स्कूल व उमंग जगन्नाथ आश्रम के बच्चों की ओर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र मलिक ने बताया कि इस समारोह में बाल कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाले समाजसेवी, उद्योगपतियों व स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों का स्वागत किया। जिला बाल कल्याण परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी रितु धनखड़, गोपाल गोयल, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ एचएस यादव, प्रकाश धनखड़, वीरेंद्र यादव, सूरजभान जाखड़ सहित अन्य जिला बाल कल्याण परिषद के कर्मचारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।