फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Children learn from the environment at home: Mahant Parmanand Giri

घर में जैसा होता है माहौल, वहीं सीखते हैं बच्चे : महंत परमानंद गिरि

Thu, 26 Feb 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 26 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Children learn from the environment at home: Mahant Parmanand Giri
झज्जर। हिन्दू सम्मेलन समिति लाला लाजपतराय बस्ती के तत्वावधान में सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में हिंदू सम्मेलन एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता बाबा प्रसाद गिरी मंदिर के महंत परमानंद गिरी महाराज, महंत रमेश गिरी महाराज व मृत्युंजय गिरी महाराज ने की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदू सम्मेलन में आचार्य उपेंद्र कृष्ण कथा वाचक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संत समाज के उद्बोधन के अलावा कार्यक्रम में नन्हे बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा प्रसाद गिरी मंदिर से संतों के नेतृत्व में शोभायात्रा से किया गया। शोभायात्रा प्रसाद गिरी मंदिर से चौपटा बाजार, मां वैष्णों चौक से होते हुए बाबा कांशीगिरि मंदिर में सम्पन्न हुई। मंच का संचालन पंकज शर्मा ने किया। रोहतक के सह विभाग कार्यवाह विक्रम ने कहा कि हमें एकजुट होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर बाबा कांशीगिरि सेवा समिति के सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन, पवन कौशिक, भारत भूषण नंदा, देवेश शर्मा, पंकज भारद्वाज आशीष चावला, मनीष मेहता, सुधांशु हंस, भावना काठपालिया, उमा गुलाटी, रजनी वधवा, आंचल सेठी, आशा तनेजा सहित महिलाओं ने 292 वां संगीयमय सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया।

इस अवसर पर जिले सिंह सैनी, उमेश नंदवानी, प्रवीण सुखीजा, प्रमोद बंसल, कृष्ण लाल शर्मा, डॉ. शंकर ग्रोवर, विनीत पोपली, केशव सिंघल, आशीष चावला, सुधांशु हंस, विनय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed