फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Children Environment Panchayat organized in Municipal Council

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद में हुआ बाल पर्यावरण पंचायत का आयोजन

Thu, 06 Jun 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 06 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Children Environment Panchayat organized in Municipal Council
बहादुरगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस पर संघर्षशील जन कल्याण समिति व क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट द्वारा नगर परिषद कार्यालय में बाल पर्यावरण पंचायत का आयोजन किया गया। नगर परिषद कार्यालय में हुई बाल पर्यावरण पंचायत में 40 बच्चों व 15 पर्यावरणविद्, नप चेयरपर्सन सरोज राठी व नप अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाल पंचायत में मौजूद बच्चों ने चेयरपर्सन सरोज राठी व नगर परिषद के अधिकारियों से नगर परिषद की कार्य प्रणाली से संबंधित जानकारी ली और शहर की समस्याओं को लेकर कुछ सवाल भी पूछे। चेयरपर्सन सरोज राठी ने बच्चों द्वारा समस्याओं को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। चेयरपर्सन सरोज राठी ने बच्चों को नगर परिषद की कार्य प्रणाली से भी अवगत कराया। बच्चों ने चेयरपर्सन सरोज राठी से नगर परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की की जानकारी ली। चेयरपर्सन राठी ने विस्तार से बच्चों को जानकारी दी। बाल पर्यावरण पंचायत के समापन पर सरोज राठी ने कहा कि क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट तथा संघर्षशील जन कल्याण समिति का यह बहुत ही अच्छा जागरूकता कार्यक्रम है। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बहुत ही अच्छे सवाल किए जिनका जवाब दिया गया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, नगर पार्षद राजेश तंवर, नगर परिषद ईओ संजय रोहिल्ला, जेई नीरज, पर्यावरणविद् डा. अजय जैन, तीर्थराम मांडौठी, राजबाला, मुकेश शर्मा, वजीर सिंह राठी, देवेंद्र कुमार, शिव शक्ति युवा संगठन, ललिता खरहर, सोनिया, नीलम, शालू, चरण सिंह एएसआई केदार, अंजू गुप्ता, प्रवीण शर्मा, हरिओम जून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed