फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Child marriage hinders the all-round development of boys and girls: Manoj Bhatia

बाल विवाह बालक-बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में बाधक : मनोज भाटिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Child marriage hinders the all-round development of boys and girls: Manoj Bhatia
19jjrp17- बाल विवाह मुक्त भारत के तहत जागरूकता रैली निकालते बच्चे। स्रोत-संस्था
झज्जर। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के कार्यालय से धर्मेंद्र ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 को लेकर कहा कि यह कानून बच्चों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया है। इस कानून का सख्ती से पालन करना जरूरी है ताकि बालक बालिकाओं का सर्वांगीण विकास हो सके और उनके सपने पूरे हो सके।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ से प्रिंसिपल मनोज भाटिया ने कहा कि इस नियम के पालन करने से समाज मजबूत होगा क्योंकि किसी भी समाज का विकास तभी माना जाता है जब वहां के किशोर-किशोरियों, युवक-युवतियां अपने पैरों पर खड़े हों।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी और एमडीडी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत के तहत जहाजगढ़, डावला और झज्जर शहर में जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरा लीगल वालेंटियर कर्मजीत छिल्लर ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इस अवसर पर एमडीडी आफ इंडिया संस्था से जिला समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगड़ा, पिंकी, राकेश, उर्मिला, राहुल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed