फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chief Minister's flying squad inspected the records of the horticulture department

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जांचा बागवानी विभाग का रिकाॅर्ड

Fri, 09 Aug 2024 06:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 09 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad inspected the records of the horticulture department
बागवानी विभाग में छापेमारी करते मुख्यमंत्री उडन दस्ता की टीम ।
झज्जर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक व गुप्तचर इकाई झज्जर की संयुक्त टीम ने बागवानी विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में जिला उद्यान अधिकारी डॉ. राजेन्द्र सिंह हाजिर मिले। टीम ने रिकार्ड में पाया कि जिला में वर्ष 2023-24 में भावांतर भरपाई योजना के अन्तर्गत 4500 किसानों को लाभ देने का लक्ष्य दिया था। इसमें खरीफ फसल का 572 किसानों ने और रबी फसल का 857 किसानों ने कुल 1429 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। बागवानी विभाग के पास वितरित राशि की कोई जानकारी नहीं मिली, क्योंकि उक्त स्कीम में अनुदान लेने के लिए फार्म जे भरा जाता है जो मार्केटिंग बोर्ड में अनुदान लेने के लिए किसानों द्वारा जमा करवाया जाता है।
विज्ञापन

जिला में वर्ष 2023-24 में मेरी फसल मेरा ब्यौरा स्कीम के अन्तर्गत 8000 किसानों के पंजीकरण करने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें खरीफ फसल में 900 किसानों ने एवं रबी फसल में 1255 किसानों कुल 2156 किसानों ने जिला में उक्त स्कीम में पंजीकरण करवाया। बीज वितरण के अन्तर्गत जिला में 59 किसानों सब्जी के मिनिकिट वितरित किए गए, जिनकी कुल अनुदान राशि 503270 रुपये जारी की हुई मिली। इसके साथ-साथ कृषि उपकरण के अन्तर्गत कुल तीन किसानों को छोटे ट्रैक्टर दिए गए, जिनकी कुल अनुदान राशि 494798 रुपये जारी की गई। 12 किसानों को स्प्रे पंप दिए गए, जिनकी कुल अनुदान राशि 27500 रुपये जारी की गई। उक्त राशि डीबीटी के अन्तर्गत निदेशालय द्वारा किसानों को जारी की जाती है। वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के अन्तर्गत एक किसान ने आवेदन किया मिला, इसकी कुल अनुदान राशि 173100 रुपये निदेशालय द्वारा जारी की गई थी। सीएम विंडो के अन्तर्गत बागवानी विभाग में कुल 3 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका समय पर निपटान कर दिया गया था। जनसंवाद के अन्तर्गत केवल एक शिकायत प्राप्त हुई, इसका समय पर निपटान कर दिया गया। बगवानी विभाग में कुल 27 अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं। रिकार्ड जांच के बाद उसका मिलान किया जाएगा। उसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed