फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chief Minister to inaugurate several development projects in Munimpur on 17th, DC reviews preparations

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुनीमपुर में 17 को मुख्यमंत्री करेंगे कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, डीसी ने तैयारियों का लिया गया जायजा

Fri, 12 Jun 2026 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2026 04:37 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister to inaugurate several development projects in Munimpur on 17th, DC reviews preparations
बादली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 17 जून को मुनीमपुर गांव पहुंचकर पुष्प एवं बागवानी केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम के दौरान बादली में नवनिर्मित सब डिवीजन कार्यालय, बादली के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन तथा निमाना गांव में बनाए गए जलघर सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं पेयजल सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी के दौरे को लेकर झज्जर की जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा आमजन की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। विभिन्न परियोजनाओं का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को तैयारी के निर्देश दिए।

उन्होंने बनाए गए नवनिर्मित स्कूल भवन, उप मंडल कार्यालय और निमाना के जल घर का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम विशाल कुमार भी जिला उपायुक्त के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed