फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chief Minister performed Bhoomi Pujan of Swami Omanand Saraswati Museum to be built at a cost of 100 crores In Jhajjar

झज्जर: मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ की लागत से बनने वाले स्वामी ओमानंद सरस्वती संग्रहालय का किया भूमि पूजन

Mon, 07 Mar 2022 02:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Mar 2022 02:26 AM IST
सार

सीएम ने जिले को 78.47 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। बहादुरगढ़ शहर के नए बस स्टैंड व ऑफिसर कॉलोनी का लोकार्पण किया। बादली उपमंडल कार्यालय व आवासीय कॉलोनी का भी शिलान्यास किया। 

विज्ञापन
Chief Minister performed Bhoomi Pujan of Swami Omanand Saraswati Museum to be built at a cost of 100 crores In Jhajjar
मुख्यमंत्री सग्रंहालय के भूमि पूजन के दौरान हवन करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को झज्जर में ऐतिहासिक तथ्यों के संग्रहण के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्वामी ओमानंद सरस्वती संग्रहालय का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 34.25 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व 44.22 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय स्वामी ओमानंद सरस्वती के गौरवमयी जीवन को समर्पित है। यह ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी का अहम केंद्र होगा।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिले में ये विकास योजनाएं हर जनमानस के लिए उपयोगी होंगी और सभी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुरातत्व संग्रहालय के निर्माण से जहां ऐतिहासिक वस्तुओं का संग्रहण होगा और पुरातत्व से संबंधित शोध कार्य में संग्रहालय मददगार बनेगा।
विज्ञापन


वहीं बहादुरगढ़ में बने नए बस स्टैंड से न केवल जिले के बल्कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को भी बस सेवाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही जिले में नवनिर्मित विद्यालय भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने में सहयोगी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार जनसेवा को समर्पित हो विकास कार्य करवा रही है और बिना भेदभाव के समान विकास की विचारधारा से उल्लेखनीय कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के साथ हर वर्ग के उत्थान में सरकार सक्रिय भागीदारी निभा रही है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे सके।

इन विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने करीब 23 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बहादुरगढ़ शहर में नवनिर्मित 18 बेज के नए बस स्टैंड सहित सेक्टर 13 बहादुरगढ़ में 10.06 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित राजस्व कॉलोनी, गांव कसार में 6.73 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवन व जाखौदा गांव में करीब 3.59 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय उच्च विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया।

इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने झज्जर सेक्टर-6 परिसर में पुरातत्व संग्रहालय के निर्माण कार्य के आगाज के साथ ही 3.20 करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से निर्मित स्वामी ओमानंद सरस्वती स्मृति वन, करीब 23.61 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले उपमंडल (ना.) परिसर बादली व करीब 7.43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उपमंडल आवासीय कॉलोनी बादली का शिलान्यास भी किया।


ये रहे मौजूद 
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, भाजपा प्रवक्ता डॉ. राकेश, सीएम के ओएसडी गजेंद्र फौगाट, रोहतक मंडल के मीडिया कॉर्डिनेटर राजकुमार कपूर व गुरुकुल महाविद्यालय के आचार्य विजयपाल, डीसी कैप्टन शक्ति सिंह, हशविप प्रशासक इमरान रजा सहित संबंधित विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed