{"_id":"672e71c94236437a8a094494","slug":"chhath-festival-of-sun-worship-and-folk-faith-has-different-importance-in-hindu-religion-dr-neena-rathi-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110948-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के छठ महापर्व का हिंदू धर्म में अलग महत्व : डाॅ. नीना राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के छठ महापर्व का हिंदू धर्म में अलग महत्व : डाॅ. नीना राठी
Sat, 09 Nov 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड-30 के सैनिक नगर में बिहार नव युवक पूर्वांचल संघ समिति की ओर से सैनिक नगर बारातघर के पास छठ पूजा व विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर समाजसेविका व नगर पार्षद डाॅ. नीना सतपाल राठी ने शिरकत की। पूर्वांचलवासियों ने छठ महापर्व पूरे उमंग, उत्साह के साथ मनाया। सैनिक नगर में नहर किनारे पूजा घाट पर नगर पार्षद डाॅ. नीना सतपाल राठी की ओर से पूरी व्यवस्था करवाई गई। उन्होंने पूर्वांचलवासियों को छठ महापर्व की बधाई देते उनके साथ इस पर्व की खुशियां मनाई और छठीं मइया से सभी के स्वस्थ एवं समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना भी की। कार्यक्रम दौरान सतीश घई, अभिप्राय राठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन