{"_id":"668edc198598535adb093964","slug":"cheated-of-rs-10-thousand-by-sending-fake-message-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-460998-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एसडीओ ने सैमाण गांव के 40 लोगों पर कराई रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एसडीओ ने सैमाण गांव के 40 लोगों पर कराई रिपोर्ट दर्ज
Thu, 11 Jul 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सैमाण गांव में बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा मीटरों को घरों के बाहर लगाने के दौरान हुए विवाद में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। निगम के एसडीओ संजीत कुमार की ओर से 12 लोगों को नामजद करते हुए करीब 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीओ की ओर से दी शिकायत में बताया कि नौ जुलाई को सैमाण गांव में निगम के कर्मचारियों द्वारा जगमग योजना के तहत काम किया जा रहा था। घर के अंदर लगे मीटरों को बाहर लगाया जा रहा था। जबकि कुछ मीटर नए लगाए जा रहे थे। इसी दौरान गांव के 30-40 लोगों ने हमला कर दिया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए पुराने मीटर तोड़ दिए। साथ ही नए मीटर छीन लिए गए। इससे निगम को करीब 84 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीओ की शिकायत पर पवन, मनोज, लाला नाई सरपंच, उर्मिला सरपंच, कृष्ण, तेजबीर, नफे, सुधीर, पनील, बहादुर, बिल्लू, सुशील, कालू आदि पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को जान बूझकर नुकसान पहुंचाने, उसे नष्ट करने, सरकारी सामान छीनने व सरकारी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने और धमकी देने आदि का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन