फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cheated 15 thousand rupees from a female teacher

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला शिक्षक से ठग लिए 15 हजार रुपये

Tue, 21 Mar 2023 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cheated 15 thousand rupees from a female teacher
बहादुरगढ़। शहर के लाइनपार क्षेत्र मेंरहने वाली एक महिला शिक्षक के खाते से 15 हजार रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। एलआईसी एजेंट बनकर किसी शातिर ने उसके खाते से ये पैसे उड़ाए हैं। पीड़िता ने इसकी शिकायत लाइनपार थाना पुलिस को दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कुसुम ने बताया कि गत 9 मार्च को उसके फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह एलआईसी एजेंट है। आपके ससुर की बीमा पालिसी पूरी हो गई है। ये पैसे आपके अकाउंट में भेजने हैं। फिर उसने उसके फोन-पे पर 40 रुपये भेज दिए। जब ये पैसे आए तो उसने ई-वॉलेट में 15 हजार रुपये भेजने का संदेश भेजा। उसने कहा कि इसे आप अपने अकाउंट में डाल लो। जब उसने इस संदेश को देखा तो उसके खाते से अचानक 14 हजार 999 रुपये कट गए। उसके खाते से ज्यादा पैसे इसलिए नहीं कटे क्योंकि खाते में कम से कम पांच हजार रुपए जरूर रहने चाहिए। खाते से पैसे कटने की शिकायत उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम को आनलाइन करवा दी। लाइनपार थाना प्रभारी रामकरण ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि बहादुरगढ़ में एक बार फिर से आनलाइन धोखाधड़ी के कई मामले प्रकाश में आए हैं। कुछ दिन से लगातार आनलाइन धोखाधड़ी करके लोगों के खाते से पैसे उड़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed