फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Champions Triveni team won the Winter Cup.

Jhajjar-Bahadurgarh News: चैंपियंस त्रिवेणी की टीम ने जीता विंटर कप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Champions Triveni team won the Winter Cup.
15jjrp05- झज्जर। ट्रॉफी ेके साथ विजेता टीम। स्रोत- कोच
झज्जर। चैंपियंस त्रिवेणी और चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम के बीच खेले गए विंटर कप के फाइनल मैच में चैंपियंस त्रिवेणी की टीम 66 रनों से जीत दर्ज की। इस दौरान चैंपियंस त्रिवेणी टीम के खिलाड़ी शौर्यवीर खोखर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मुकाबला बहादुरगढ़ के त्रिवेणी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। चैंपियंस त्रिवेणी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 243 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में कप्तान दक्ष छिल्लर ने 39 गेंदों में 9 चौकों व एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए। गेंदबाजी में श्रेयांस खत्री ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम 32.1 ओवरों में 177 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में वंशिता मलिक ने 50 गेंदों में छह चौकों की मदद से 43 रन बनाए। गेंदबाजी में शौर्यवीर खोखर ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में चैंपियंस त्रिवेणी टीम के खिलाड़ी दक्ष छिल्लर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वही चैंपियंस बहादुरगढ़ टीम के खिलाड़ी श्रेयांस खत्री को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed