फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Champions Bahadurgarh team won the match by two wickets.

Jhajjar-Bahadurgarh News: चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम ने दो विकेट से जीता मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Champions Bahadurgarh team won the match by two wickets.
झज्जर। चैंपियंस त्रिवेणी और चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम ने दो विकेटों से जीत दर्ज की। इस दौरान चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी श्रेयांस खत्री को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ स्थित त्रिवेणी क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस त्रिवेणी की टीम 23.2 ओवर में 101 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में कप्तान दक्ष छिल्लर ने 25 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में श्रेयांस खत्री, आर्यन व आरव देशवाल ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम ने 29 ओवर में 102 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में संकेत ने 52 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 39 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में रुद्रांश ने चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी संकेत को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, चैंपियंस त्रिवेणी की टीम के खिलाड़ी रुद्रांश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed