फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Challans issued to 130 vehicles for violating rules, lane driving

Jhajjar-Bahadurgarh News: नियमों का उल्लंघन करने पर 130 वाहनों के चालान किए

Wed, 25 Oct 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 25 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Challans issued to 130 vehicles for violating rules, lane driving
jjrp28 हाईवे पर वाहनों की जांच करते पुलिस की टीम ।स्त्रोत पुलिस प्रशासन
झज्जर। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जान व माल की हानि को रोकने के उद्देश्य से लेन ड्राइविंग व गलत दिशा में ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की टीमों ने जिले के मुख्य मार्गों पर अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग के दौरान भारी वाहनों द्वारा लेन के नियमों का उल्लंघन करने पर 130 वाहनों के चालान किए गए। सड़क सुरक्षा व सुरक्षित सफर के लिए झज्जर पुलिस का अभियान जारी रहेगा। यातायात प्रभारी झज्जर उपनिरीक्षक दिलावर सिंह ने बताया कि झज्जर पुलिस द्वारा भारी वाहनों के संबंध में लेन ड्राइविंग तथा गलत दिशा में ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश अनुसार झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों, लेन ड्राइविंग और गलत दिशा में ड्राइविंग को लेकर वाहन चालकों को जागरूक किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को बताया कि लेन ड्राइविंग के दौरान धीमी गति से चलने वाले सभी वाहन जैसे ट्रक, बस आदि को बाई लेन में रखना चाहिए। तेज गति से चलने वाले वाहनों को दाई लेन में रखना चाहिए। जब भी वाहन चालक लेन बदले तो हमेशा टर्न इंडिकेटर का इस्तेमाल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

jjrp28 हाईवे पर वाहनों की जांच करते पुलिस की टीम ।स्त्रोत पुलिस प्रशासन

jjrp28 हाईवे पर वाहनों की जांच करते पुलिस की टीम ।स्त्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed