{"_id":"6208068394074167fd12007f","slug":"challans-deducted-for-violators-of-traffic-rules-bahadurgarh-news-rtk6382456152","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस की ओर से हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को यातायात पुलिस की टीमों ने रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटवाया। कई जगह यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे। साथ ही हिदायत दी कि सड़क पर चलते वक्त यातायात के नियमों का पालन करे और दूसरों को भी प्रेरित करें।
यह अभियान यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बगैर हेल्मेट, नो पार्किंग जोन और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों के चालान काटे। बता दें कि गत वीरवार को आईपीएस अधिकारी दीपक कुमार ने थाना शहर प्रभारी जयभवान और यातायात थाना प्रभारी दिनेश कुमार के साथ यातायात व्यवस्था का जायजा लिया था और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान किए गए थे। साथ ही यातायात व्यवस्था का दुरुस्त करने के लिए गहनता से मंथन किया गया था। इसी कड़ी में शनिवार को यातायात थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाया गया।
साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी कि सड़क पर अतिक्रमण न करें। ऐसा करने पर न केवल चालान किया जाएगा, बल्कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान रेलवे रोड पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए गए। चालान से बचने के लिए वाहन चालक गलियों व अप्रोच रास्तों से निकलते दिखाई दिए। रेलवे रोड के अलावा अन्य मागों पर यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए। अभियान में यातायात पुलिस के अलावा आरएसओ टीम भी शामिल रही।