{"_id":"6680ab0e793a7de17f050f44","slug":"challan-of-vehicles-parked-in-no-parking-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108282-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान
Sun, 30 Jun 2024 06:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शनिवार को यातायात पुलिस टीम ने झज्जर मोड़ के सामने नो-पार्किंग जोन में खड़ी कार को क्रेन के जरिये उठाया और उसे यातायात पुलिस थाना सेक्टर-6 लेकर गए।
जैसे ही कार मालिक को क्रेन के जरिये वाहन उठाने का पता चला तो वह सकपका गया। यहां तैनात याताया पुलिस उप निरीक्षक के समक्ष मौके पर ही चालान किए जाने की गुहार भी लगाता रहा। उसने सवाल खड़े करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को शहर में पहले पार्किंग को लेकर उचित व्यवस्था बनानी चाहिए तभी सड़कों पर नो-पार्किंग जोन बनाने चाहिए, क्योंकि बाजारों में खरीददारी करने व अन्य किसी कार्य के लिए वाहन में सवार होकर आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की जगह उपलब्ध नहीं होती। मजबूरी में उन्हें सडक़ किनारे खड़ी करने पर मजबूर होना पड़ता है।
यातायात पुलिस में तैनात उप निरीक्षक अमरदीप ने बताया कि नो-पार्किंग जोन में खड़े 5 वाहनों को उन्होंने क्रेन के जरिये भीड़भाड़ वाली जगह से उठवाकर यातायात पुलिस थाना परिसर के यहां भिजवाया। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार पुलिस यह कार्रवाई कर रही है। जो वाहन चालक नियमों की अवेहलना करते हुए पाया जाएगा की कार्रवाई की जाएगी। संवाद