{"_id":"65fe928cc205d87c850c6d34","slug":"challan-issued-for-20-vehicles-with-black-film-on-them-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-106360-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वाहनों में ब्लैक फिल्म लगे 20 वाहनों के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वाहनों में ब्लैक फिल्म लगे 20 वाहनों के किए चालान
Sat, 23 Mar 2024 01:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटाखे बजाकर दहशत फैलाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों तथा काली फिल्म लगे 20 वाहनों के चालान काटे। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस मयंक मिश्रा (आईपीएस) के दिशा निर्देशानुसार और एसीपी (ट्रैफिक) अखिल कुमार के नेतृत्व में यातायात थाना प्रबंधक विकास कुमार ने ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर शिकंजा कसते हुए उनके चालान किए। एसीपी अखिल कुमार ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें। यातायात थाना प्रबंधक विकास कुमार ने कहा कि शहर में कोई भी नागरिक बुलेट पटाखा बजाते या फिर काली फिल्म की कार दिखाई दे तो उसकी सूचना यातायात पुलिस को अवश्य दें ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।