फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chaitra Navratri: Preparations for the worship and decoration of the mother are in full swing, preparations have also started in homes

चैत्र नवरात्र : मां के पूजन और शृंगार की तैयारी तेज, घरों में भी शुरू हुई तैयारियां

Sat, 29 Mar 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 29 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Preparations for the worship and decoration of the mother are in full swing, preparations have also started in homes
-फोटो 53 : रेलवे रोड पर सजी नवरात्र सामान की दुकानें। संवाद
बहादुरगढ़। चैत्र नवरात्र की रौनक शहर से लेकर घरों में दिखने लगी है। शहर के रेलवे रोड, मेन बाजार समेत अन्य बाजारों में माता रानी की माला, चांदी के मुकुट और राजस्थानी लेस चुनरी की मांग बढ़ी है। 30 मार्च से 6 अप्रैल तक नवरात्र होंगे। इस बार एक नवरात्र कम होगा। अष्टमी और नवमी भी एक ही दिन होगी। नवरात्र को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। नवरात्र के कई सामान भी महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन


रेलवे रोड पर नवरात्र सामान की खरीदारी करने आई नई बस्ती निवासी पिंकी, राखी, ईशा, कविता, अग्रवाल कॉलोनी निवासी ममता, प्रमिला, सुनीता का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा सामग्रियों के दाम जरूर बढ़े हैं। इसके बाद भी श्रद्धालु माता रानी के पूजन और शृंगार सामग्री की खरीदारी में पीछे नहीं हट रहे हैं।
विज्ञापन




लक्ष्मी स्वरूपा माता के लिए बढ़ी मूर्तियों की मांग

चांदी को माता लक्ष्मी के लिए शुभ माना जाता है। मेन बाजार के सराफा व्यापारी जगदीश कुमार ने बताया कि माता रानी की चांदी की मूर्तियों के साथ गोल्डन मेटल से जड़ी सजावट की वस्तुएं खूब पसंद की जा रही हैं। चांदी के चंवर की बिक्री भी बढ़ी है, जिसकी कीमत एक हजार से 3 हजार रुपये है। चांदी के मुकुट 500 से 1500 में खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




30 का नारियल अब 40 रुपये में

नवरात्र में हवन-पूजन में नारियल का विशेष महत्व होने से लोग इसे खरीदने से पीछे नहीं हट रहे हैं। रेलवे रोड पर नवरात्र सामान की दुकान लगाने वाले रवि कुमार ने बताया कि पिछले साल बड़ा नारियल 30 से 35 रुपये में मिल जाता था, इस बार छोटे नारियल की कीमत 30 रुपये है। बड़ा नारियल 40 रुपये में मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी फलों की कीमतों में तेजी आने की संभावना है।



इनकी कीमतें बढ़ी
सामग्री

पहले

अब

बताशे
65

70 रुपये

कपूर

650

680 रुपये

सिंघाड़ा

150

200 रुपये

सिंघाड़ा आटा
160

200 रुपये

इलायची

2400

3500 रुपये

मखाना

1200

1500 रुपये

देसी घी

530

560 रुपये

नोट : अभी दरें प्रतिकिलो के हिसाब से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed