फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chairman honored for carrying out development work

Jhajjar-Bahadurgarh News: विकास के कार्य करवाने पर चेयरमैन सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Chairman honored for carrying out development work
31jjrp13- देसवाल कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह स - फोटो : Samvad
झज्जर। देशवाल कांप्लेक्स में मंगलवार को ब्लॉक व्यापारियों की तरफ से नगर परिषद के अध्यक्ष जिले सिंह सैनी का सम्मान समारोह आयोजित किया। यह सम्मान समारोह मार्केट में सड़क और नालियां बनवाने पर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र चावला की तरफ से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

देशवाल कांप्लेक्स के अध्यक्ष नरेंद्र चावला, भाजपा के मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला ने मार्केट में पहुंचने पर नगर परिषद के चेयरमैन, पार्षद, व्यापार मंडल के अध्यक्ष का स्वागत किया। नगर परिषद के अध्यक्ष जिले सिंह सैनी को स्थानीय व्यापारियों ने चार मूलभूत मुख्य मांगों के लिए अवगत कराया गया जिन्होंने शीघ्र कार्य करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि मार्केट के कुछ हिस्से में सीवरेज व्यवस्था अधूरी पड़ी है, उसे पूरा करवाया जाए। जगदंबा मार्केट और देशवाल मार्केट में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, मार्केट में साफ सफाई के साथ-साथ 200 फीट अधूरी पड़ी सड़क को बनवाने की मांग की गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केशव सिंघल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा पार्षद जयपाल, नवीन छाबड़ा, मनोज गर्ग, ताराचंद भूटानी, हैप्पी मेहरा, विनीत पोपली, सुनील यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed