{"_id":"6973d76f0eaf82bfe109c972","slug":"centre-has-made-revolutionary-reforms-in-mnrega-dhankhar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-120582-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने मनरेगा में क्रांतिकारी सुधार किए : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने मनरेगा में क्रांतिकारी सुधार किए : धनखड़
Sat, 24 Jan 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
बादली। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने गांव बाढसा में चौपाल में कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा में क्रांतिकारी सुधार किए गए हैं। विकसित भारत की मुहिम में इन सुधारों से श्रमिकों और किसानों को लाभ मिलेगा।
धनखड़ ने नए स्वरूप विकसित भारत जी राम जी योजना पर जानकारी साझा करते कहा कि यह नया कानून न केवल ग्रामीण मजदूरों की आय बढ़ाएगा बल्कि पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करके उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा में बदलाव ग्रामीण भारत को विकसित भारत में बदलने के लिए किए गए हैं।
धनखड़ ने कहा कि सरकार ने श्रमिकों और किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया है। चौपाल सभा में पार्टी कार्यकर्ता विनोद भठेड़ा, विनोद बाढसा, संजीत बाढसा, राजेंद्र पार्षद, अमित गुभाना, महावीर पेलपा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।