फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Celebrated Diwali with prisoners in jail

Jhajjar-Bahadurgarh News: जेल में कैदियों संग मनाया दीपावली उत्सव

Sun, 19 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Diwali with prisoners in jail
18jjrp09- जेल में कैदियों संग दीपावली का त्योहार मनाते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
झज्जर। इंडेप्थ विजन फाउंडेशन और सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में जिला जेल में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की प्रतिनिधि पूनम देशवाल ने कैदियों को जेल के पश्चात जीवन में आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अधिवक्ता दीपक खत्री ने कैदियों को डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से इम्युनिटी बूस्टर किट और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक सेवा सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन कैदियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें समाज के प्रति नई दृष्टि प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता खुशी ने सभी से अपील की कि दीपावली का पर्व प्रदूषण रहित तरीके से मनाया जाए। इस अवसर पर सत्यभान, रामकुमार, संजय और जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed