फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CCTV cameras will be installed at the medical store

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेडिकल स्टोर पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 23 May 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 23 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at the medical store
झज्जर। नशा विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मेडिकल स्टोर संचालकों को दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ अर्पित जैन ने मेडिकल स्टोर संचालकों के रूबरू होते हुए व्यवस्थाओं संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने में मेडिकल स्टोर संचालकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। कुछ नशेड़ी किस्म के व्यक्ति अपने नशे की पूर्ति के लिए मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइया व इंजेक्शन आदि खरीद कर नशे के तौर पर इस्तेमाल करते है। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे चिकित्सक के द्वारा लिखी हुई दवाओं के अतिरिक्त कोई भी दवाई किसी को ना दें। विशेषकर प्रतिबंधित नशीली दवाइयां किसी को ना दें। उन्होंने सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। अगर कोई मेडिकल संचालक प्रतिबंधित नशीली दवाई बेचता पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसका लाइसेंस भी रद्द करवाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेडिकल संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि बिना चिकित्सक की सलाह से ना दें। प्रतिबंधित नशीली दवाई से यदि किसी व्यक्ति के लिए जान का खतरा उत्पन्न हुआ तो प्रतिबंधित नशीली दवाई उपलब्ध कराने वाले मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संचालकों ने भी एसपी से बाजारों में रात्रि गश्त बढ़ाने की अपील की।एसपी ने कहा कि पुलिस आम लोगों से सुझाव लेकर काम करेगी और आम जनता को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed