फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CC and interlocking block streets will be constructed.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीसी और इंटरलॉक ब्लॉक की गलियों का होगा निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
CC and interlocking block streets will be constructed.
27jjrp29- शहर में विकास कार्यों क जायजा लेते नप चेयरमैन जिले सिंह सैनी व अन्य। स्रोत-नप - फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
झज्जर। नगर परिषद की तरफ से शहर में सीसी और इंटरलॉक ब्लॉक की गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने आनलाइन टेंडर आमंत्रित किए हैं। इनमें से कई ऐसी गलियों के निर्माण कार्य के टेंडर दोबारा लगाए गए हैं जिनको फर्म न आने की वजह से दोबारा लगाया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से पांच वार्डों में विभिन्न गलियों का निर्माण का काम करवाया जाएगा। ऑनलाइन टेंडर के आवेदन आने के बाद उनकी जांच की जाएगी। शहर के विभिन्न वार्डों में विकास के काम करवाए जा रहे हैं। इसमें गलियों, नालियों के निर्माण का काम जारी है।
विज्ञापन

अब कुछ अन्य वार्डों के लिए दोबारा से टेंडर लगाए आवेदन मांगे गए हैं। इन पर कुल एक करोड़ 79 लाख 21 हजार 874 रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

नगर परिषद की तरफ से शहर के वार्ड नंबर-4 में इंटरलॉक गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर 41 लाख 36 हजार 133 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार वार्ड नंबर-18 में 38 लाख 3 हजार 682 रुपये की राशि से निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर-15 में 28 लाख 81 हजार 201 रुपये की राशि खर्च होगी। वार्ड नंबर 2/12 में सीसी गली के निर्माण में 35 लाख 83 हजार 618 रुपये की राशि खर्च होगी।
नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि कई विकास कार्यों के लिए दोबारा से टेंडर लगाए गए हैं। वार्ड नंबर-5 स्थित सैनी धर्मशाला के विकास पर भी राशि खर्च हाेगी। यह राशि एमपी लेंड के तहत जारी की गई है। धर्मशाला में 9,32,376 रुपये से काम होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed