{"_id":"614790438ebc3eae394deb30","slug":"cash-and-mobile-snatched-after-beating-truck-driver-bahadurgarh-news-rtk62452321","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। छारा टोल प्लाजा के नजदीक एक ट्रक चालक से कुछ युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि उससे करीब 37 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी छीन लिया। रॉड व डंडों से हमला होने से वह घायल हो गया। उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से बाद में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में नयागांव के निवासी गुलाब सिंह ने बताया है कि वह छारा निवासी एक व्यक्ति की गाड़ी का ड्राइवर है। शुक्रवार को नारनौल से डस्ट भरकर गाजियाबाद के लिए चला था। शनिवार को छारा टोल के पास चाय पीने के लिए रुक गया। चाय की दुकान के सामने गाड़ी खड़ी की थी। इसी दौरान उसके पास एक युवक आया और उसने खुद को टोल का गार्ड बताते हुए यहां गाड़ी पार्किंग के लिए 100 रुपये मांगे।
गुलाब सिंह के अनुसार, उन्होंने पार्किंग रसीद देने के लिए कहा तो खुद को टोल गार्ड बताने वाला युवक तैश में आ गया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। इसके बाद उसके 5-6 अन्य साथी भी वहां आ गए। जिनके हाथ में रॉड व डंडे थे। उसका आरोप है कि उक्त सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान उसकी जेब से पेशगी के करीब 37 हजार रुपये व मोबाइल फोन निकाल लिए और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
ट्रक चालक ने बताया कि अपने साथ हुई इस घटना के बाद उसने ट्रक मालिक विनोद को बुलाया। आसौदा थाना प्रभारी जसबीर के अनुसार, ट्रक चालक गुलाब की शिकायत पर घायल कर नकदी व मोबाइल छीनने का मामला छारा निवासी एक युवक व उसके कई साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।