फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cash and jewelery stolen from house, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर से नकदी और जेवरात चोरी, केस दर्ज

Mon, 01 Jan 2024 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from house, case registered
झज्जर। मॉडल टाउन के एक घर से अज्ञात लोग नकदी और सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रोहतक के बालंद हाल मॉडल टाउन झज्जर निवासी प्रीती ने पुलिस में शिकायत दी है कि 26 दिसंबर 2023 को वह सुबह स्कूल में पढ़ाने के लिए चली गईं और पति अशोक किसी काम से भिवानी चला गया। जब वह दोपहर को स्कूल से घऱ आई तो घर के बरामदे का गेट का ताला टूटा हुआ मिला और घर के सारे दरवाजे खुले मिले। जब देखा तो बेड व आलमारी खुले मिले। अलमारी कपड़े आदि बिखरे हुए थे। अलमारी से 2 सोने की अंगूठी, 2 सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का नेकलेस, एक सोने की गलसरी, एक जोड़ी सोने के टाप्स, एक जोड़ी सोने का कड़ा, एक जोड़ी चांदी की पजेब, एक जोड़ी बच्चे की चांदी की कडूली और बच्चे की चांदफूल सोने की व 7 हज़ार रुपये गायब मिले। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed