फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house in broad daylight

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन दहाड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी

Tue, 04 Jun 2024 05:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 04 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house in broad daylight
बहादुरगढ़। गांव लोवा खुर्द में चोर एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन

एचएल सिटी चौकी पुलिस में शिकायत देकर चोरी हुए सामान की बरामदगी व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह वारदात लोवा खुर्द निवासी कर्ण सिंह के घर पर हुई है। कर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत देकर बताया कि रविवार सुबह वह अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। पत्नी गोमति बहादुरगढ़ दवाई लेने के लिए गई हुई थी। उसकी पत्नी के पास परिचित का फोन आया कि तुम्हारे घर के सभी दरवाजे खुले पड़े है। यह सूचना उसकी पत्नी ने उसे फोन पर दी। सूचना पाकर वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि उसके घर के सभी दरवाजे खुले हुए थे। बाहर गेट पर लगा हुआ ताला खुला मिला। इस पर उन्हें घर में चोरी का शक हुआ। घर के अंदर कमरे में जाकर स्टोर चैक किया तो अलमारी खुली हुई मिली और सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जांच की तो पता चला कि अलमारी में रखे 15 हजार रुपये, मंगलसूत्र, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, सोने के कानों के बाले, कमर की तागड़ी, एक जोड़ी पाजेब, चांदी की चप्पल, एक सोने का टीका नहीं मिला। कोई अज्ञात शख्स यह सामान चोरी का ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed