{"_id":"624ca5712b5be12c4377ea3a","slug":"cash-and-chain-looted-from-family-returning-from-mata-bhimeshwari-devi-temple-jhjhar-news-rtk6430894189","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता भीमेश्वरी देवी मंदिर से लौट रहे परिवार से नकदी व चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर से लौट रहे परिवार से नकदी व चेन लूटी
विज्ञापन
बेरी (झज्जर)। सूरजगढ़ मार्ग पर दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करके अपने गांव लौट रहे कार सवार परिवार से नकदी व सोने की चेन लूट ली है। वारदात की सूचना पीड़ित ने छुछकवास पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद छुछकवास चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना कर बाइक सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भिंडावास निवासी प्रवीन ने बताया कि सोमवार रात को करीब एक बजे मां रेखा व भाभी कंचन के साथ बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करके अपनी कार में गांव लौट रहे थे। चांद राम अकादमी से करीब 600 मीटर पहले दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने बाइक अड़ाकर कार रुकवा ली। एक युवक ने कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उसका पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 5 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। तभी एक युवक ने साइड में बैठी प्रवीन की मां रेखा के गले से सोने की चेन तोड़ ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइकों पर सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान गांव मारौत निवासी दीपक के रूप में हुई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
वर्जन
सूरजगढ़ मार्ग पर बेरी माता मंदिर में दर्शन करके लौट रहे कार सवार लोगों से बाइक सवार युवकों द्वारा पिस्तौल दिखाकर नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले की सूचना मिली थी। पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
- रविंद्र मलिक, चौकी प्रभारी, छुछकवास