फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case registered against seven people for assault while blocking the road

Jhajjar-Bahadurgarh News: रास्ता रोक मारपीट करने पर सात लोगों पर केस दर्ज

Wed, 09 Oct 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 09 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven people for assault while blocking the road
उचाना। भौंगरा गांव में रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव भौंगरा निवासी अमित उर्फ मिता ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके गांव के रोशन ने चार अक्तूबर को उसके साथ गाली गलौज की थी। उसके पिता रामदिया रोशन को समझाने के लिए शाम सात बजे उसके घर गए थे। वह भी उसके पिता रामदिया को घर वापस बुलाने के लिए रोशन के घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह रोशन के घर के सामने पहुंचा तो ही रोशन ने उसका रास्ता रोक लिया और तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। उसके बाद रोशन का बड़ा भाई बजिंद्र भी तेजधार हथियार लेकर आ गया और उस पर हमला किया। वहीं सुरेंद्र उर्फ काकू ने अपने हाथ में ली नुकीली चीज से उसकी कमर पर वार किया। सुरेंद्र की पत्नी ज्योति, सुरेंद्र की मां राजबाला, बजिंद्र की पत्नी कंचन, बिजेंद्र की मां कमल उर्फ धौली ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। इससे उसके हाथ व पैर पर चोट लगी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। सभी लोग जाते जाते जान से मारने की धमकी देकर गए। जांच अधिकारी पीएसआई चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed