{"_id":"612be9438ebc3e7a137f18de","slug":"case-registered-against-100-farmers-jhjhar-news-rtk6223983122","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 किसानों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 किसानों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बेरी के भागलपुरी चौक व डीघल टोल प्लाजा पर किसानों ने जाम लगा दिया था। इस संबंध में बेरी व दुजाना थानों में 10 लोगों के खिलाफ नामजद व करीब 90 अन्य किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। हालांकि इन मामलों में फिलहाल तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शनिवार को डीघल गांव में नेशनल हाईवे 71 पर स्थित टोल प्लाजा पर किसानों ने जाम लगा दिया था और उसके साथ ही बेरी के भागलपुरी चौक पर भी किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के बीचोंबीच खड़ी कर जाम लगाया था। डीघल में पुलिस व एसडीएम रविंद्र कुमार जाम स्थल पर पहुंचे थे। बेरी में पुलिस थाना प्रभारी की टीम मौके पर मौजूद रही थी और उन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास किया था लेकिन किसान यूनियन की राज्य कमेटी की तरफ से आदेश आने तक किसानों ने जाम नहीं खोला था। शाम करीब 4 बजे किसानों ने जाम लगाया था। बेरी थाने में पांच किसानों के नामजद व 30-40 अन्य किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। दुजाना थाने में पांच किसानों के नामजद व 40-50 अन्य किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
बेरी में जाम लगाने वाले में प्रमुख तेजवीर निवासी बाघपुर, उमराव निवासी हिन्दयाण बेरी, अनिल उर्फ बाली निवासी हिन्दयाण पाना बेरी, ओमप्रकाश वासी बेरी व महिला रेणु निवासी बाघपुर व कुछ अन्य कुछ नाम पता नामालूम व्यक्ति व महिलाएं हैं जिनके खिलाफ भदस की धारा 147, 149, 283, 109, 114 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा दुजाना थाने में डीघल टोल पर जाम लगाने के आरोप में रामकुमार, सुरेश निवासी धांधलान, कपूरे, प्रीत, मांगेराम पूर्व सरपंच निवासी डीघल की अगुवाई में करीब 40-50 अन्य व्यक्तियों ने मांगों को लेकर डीघल टोल प्लाजा के बैरिगेट्स रोड पर रख कर जाम लगाया था। इनके खिलाफ धारा 147, 149, 283, 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बेरी के भागलपुरी चौक पर शनिवार को किसानों की तरफ से जाम लगाने वाले 5 नामजद व 30-40 अन्य किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। - सुनील कुमार, निरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।
डीघल टोल प्लाजा पर जाम लगाने के मामले में 5 नामजद व करीब 40-50 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। - शेर सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, दुजाना।