फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case regarding player's death: Hearing in Sub-divisional Court on September

खिलाड़ी की मौत का मामला : उपमंडल कोर्ट में सुनवाई 5 सितंबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Case regarding player's death: Hearing in Sub-divisional Court on September
-फोटो 88 : रेलवे रोड पर स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में टूटा पड़ा बास्केट बॉल पो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र की वत्स कॉलोनी निवासी एवं बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत के मामले में साढ़े सात महीने बाद भी पुलिस जांच पूरी नहीं कर सकी। जांच में हो रही देरी को लेकर परिजनों ने पुलिस और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही उपमंडल कोर्ट में याचिका भी दायर की है जिसकी सुनवाई 5 सितंबर को होगी।

मृतक अमन के पिता सुरेश ने पुलिस और प्रशासन पर मामले की जांच में लापरवाही करने के आरोप लगाए हैं। कहा, प्रशासन चाहता तो हमें अब तक न्याय मिल जाता लेकिन पता नहीं क्यों लापरवाही की जा रही है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका पर भी जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


एडवोकेट विक्रम छिल्लर ने बताया जांच में अनावश्यक देरी न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करती है और पीड़ित परिवार को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। अदालत में सुनवाई के दौरान जांच की प्रगति, चार्जशीट में हुई देरी और प्रशासनिक जांच की स्थिति पर भी जवाब तलब किया जा सकता है। 5 सितंबर की सुनवाई पर निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed