फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   case on sarpanch, ex-tehsildar and patwari

सरपंच और रिटायर्ड तहसीलदार, पटवारी सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 16 Jun 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर Updated Tue, 16 Jun 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन

बेरी थाने के अंतर्गत आने वाले गांव दूबलधन के सरपंच ने गांव की शामलात जमीन का कुछ हिस्सा धोखाधड़ी और अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ करके अपनी पत्नी के नाम करा दिया।

विज्ञापन


मामला तीन साल पुराना है। मगर इस मामले में अब बेरी थाने में गांव के सरपंच, सरपंच की पत्नी, एक रिटायर्ड तहसीलदार, पटवारी और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


गांव दूबलधन के सरपंच ईश्वर ने 26 जुलाई 2012 को गांव की शामलात जमीन में से एक कनाल एक मरला जमीन अपनी पत्नी सुमन के नाम कर दी। गांव के लोगों को इस बारे में पता चला तो इसकी शिकायत जिला प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अब बेरी थाना पुलिस ने सरपंच ईश्वर, सरपंच की पत्नी सुमन, रिटायर्ड तहसीलदार फतेह सिंह, पटवारी तेजपाल और गांव के ही एक व्यक्ति रामअवतार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

इस मामले में शिकायतकर्ता गांव का ही राजेश कुमार है। राजेश ने पहले जिला प्रशासन को मामले की शिकायत दी थी। मगर कोई कार्रवाई नहीं होने पर राजेश कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

मामले पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के एसपी को आदेश जारी किए हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ बेरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


बेरी थाना प्रभारी तेलूराम ने बताया कि गांव दूबलधन के सरपंच सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed