{"_id":"63e82887b81105fdb30ebc49","slug":"case-of-indecent-language-and-death-threats-against-former-councilor-jhjhar-news-c-17-1-63617-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर-बहादुरगढ़: पूर्व पार्षद के खिलाफ अभद्र भाषा व जान से मारने की धमकी देने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर-बहादुरगढ़: पूर्व पार्षद के खिलाफ अभद्र भाषा व जान से मारने की धमकी देने का केस
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी एक युवक ने पूर्व पार्षद पर व्हाट्सएप पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं पूर्व पार्षद ने भी युवक पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। मामले में सेक्टर-9 चौकी पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में क्या सच्चाई है, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही लगेगा।
पुलिस को दी शिकायत में शास्त्री नगर निवासी दीपक ने बताया है कि वह प्राॅपर्टी का कार्य करता है। वर्ष 2022 जून में संपन्न हुए नगर परिषद चुनाव में वह राजेश सैनी वकील का साथी था। राजेश सैनी की पत्नी सविता सैनी ने पूर्व पार्षद जसबीर सैनी की पत्नी सरिता को वार्ड नंबर 14 से नगर परिषद के चुनाव में बुरी तरह से हरा दिया था। आरोप है कि इस वजह से जसबीर सैनी व उसका साथी सुभाष उससे राजनीतिक रंजिश रखने लगे। आरोप है कि वह हर रोज उसके व्हाट्सएप पर उसके व परिवार के बारे में गंदे व अभद्र मैसेज करता था। इस पर जब एतराज जताया तो पूर्व पार्षद जसबीर सैनी व सुभाष अपने राजनीतिक पहुंच का रौब दिखाकर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा।
वहीं पूर्व पार्षद जसबीर ने शिकायत दी है कि गत 4 फरवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे दीपक नाम के शख्स ने उसके नंबर पर ऑडियो क्लिप भेजी। आरोप है कि इसमें उसे जान से मारने की धमकी व अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यह व्यक्ति समाज में भाईचारे को खराब कर रहा है। इसने उसके साथ रहने वाले सुभाष शर्मा को धमकाया। इस ऑडियो को भेजने के बाद उसे बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसे उस व्यक्ति से जान का खतरा है।