फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case of armed robbery at gas agency in Jhajjar, police took action and arrested one accused

Jhajjar: गैस एजेंसी से हथियार के बल पर लूटपाट का मामला, पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी किया गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2024 05:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 Jul 2024 05:35 PM IST
सार

रणबीर निवासी कहाडी ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह तिरुपति गैस एजेंसी में मुंशी का कार्य करता है। 12 जुलाई को दो लड़के कमरे के अंदर आए। इनमें से एक के हाथ में पिस्तौल था और उनका एक अन्य साथी बाहर खड़ा था।

विज्ञापन
Case of armed robbery at gas agency in Jhajjar, police took action and arrested one accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के गिजादोड़ गांव में तिरुपति गैस एजेंसी से हथियार के बल पर की गई लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि रणबीर निवासी कहाडी ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह तिरुपति गैस एजेंसी में मुंशी का कार्य करता है। 12 जुलाई को दो लड़के कमरे के अंदर आए। इनमें से एक के हाथ में पिस्तौल था और उनका एक अन्य साथी बाहर खड़ा था। उन्होंने उसके ऊपर पिस्तौल तान दी और गले से 128000 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


आरोपी जाते समय एक कर्मचारी का मोबाइल फोन छीनकर ले गए थे। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ओमप्रकाश निवासी पटौदी गुरुग्राम के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में उपरोक्त मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed