फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case filed against 4 people for crossing railway track illegally

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध तरीके से रेलवे ट्रैक पार करने पर 4 के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 4 people for crossing railway track illegally
-फोटो 64 : लोगों को समझाते हुए रेलवे पुलिस फोर्स कर्मी। स्रोत आरपीएफ विभाग - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से घेवरा तक दायरे क्षेत्र में रेलवे पुलिस फोर्स के जवानों ने सुरक्षा अभियान चलाया। इसके तहत रेलवे ट्रैक को अवैध तरीके से पार करने वालों को रोकने और रेल गाड़ियों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के मकसद से यह अभियान चलाया गया। टीम अधिकारियों ने इस दौरान ट्रैक पार करने वाले 4 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरपीएफ एसएचओ रूपचंद मीणा ने बताया कि बहादुरगढ़ में आरपीएफ इंचार्ज रीता पाठक के नेतृत्व में यह अभियान चला। रविवार को अभियान में अहम हिस्सा रही आरपीएफ इंचार्ज रीता पाठक ने बताया कि उनके साथ टीम में एएसआई भगवान देव, हेड कांस्टेबल कुलदीप, कविता, मंजू शामिल रहे। उन्होंने रेलवे स्टेशन से लेकर परनाला-हसनपुर, छोटूराम नगर तक जांच अभियान चलाया।



-फोटो 64 : लोगों को समझाते हुए रेलवे पुलिस फोर्स कर्मी। स्रोत आरपीएफ विभाग



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed