फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Car driver hit the bike, two friends died

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत

Fri, 11 Aug 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 11 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Car driver hit the bike, two friends died
ओमकवार की फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। झज्जर-सांपला मार्ग पर बुधवार शाम को एक कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें गुढ़ा गांव निवासी ओमकंवार की मौके पर ही मौत हो गई और जयवीर को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव गुढ़ा निवासी 62 वर्षीय ओमकंवार और 51 वर्षीय जयवीर बुधवार शाम को अपने गांव से झज्जर शहर में बाइक पर कुछ सामान लेने के लिए आ रहे थे। जब दोनों झज्जर-सांपला मार्ग स्थित बिधराना चौक के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब दोनों को संभाला तो ओमकंवार की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने जयवीर को तुरंत नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जब परिजन जयवीर को पीजीआई रोहतक लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। जयवीर के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया गया, जबकि ओमकंवार के शव का नागरिक अस्पताल झज्जर में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आपस में थे दोस्त
ओमकंवार मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे, जबकि जयवीर खेतीबाड़ी करते थे। दोनों आपस में काफी पुराने दोस्त थे। ग्रामीणों के अनुसार जब एक को कहीं जाना होता था तो वह दूसरे को भी साथ ले जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed