फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Car collides with truck in fog, one dead, four injured

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोहरे में ट्रक से टकराई गाड़ी, एक की मौत चार घायल

Wed, 17 Jan 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Car collides with truck in fog, one dead, four injured
झज्जर। कोहरे के बीच मंगलवार सुबह ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही इको गाड़ी उससे टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हाे गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पुरनपुर के शिव नगर स्थित ग्राम ग्रांट नंबर-एक ऊर्फ बानगंज निवासी मोतीराम, जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश, अशोक पुत्र खगसेन, हेमराज पुत्र पूर्णलाल, रामदीन पुत्र नत्थुराम, अमरसिंह पुत्र भुपराम, रामनिवास पुत्र इतवारीलाल, शेरबहादुर पुत्र सोमपाल गांव से बरेली के गरदईया निवाली सादाब की इको गाड़ी में सवार होकर रोहतक के निंदाना गांव के लिए 15 जनवरी की शाम 6 बजे चले थे। वे मंगलवार सुबह लगभग साढ़े 7 बजे गुढ़ा फ्लाईओवर पर पहुंचे तो आगे एक ट्रक जा रहा था। घना कोहरा था। इस दौरान ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया जिससे गाड़ी ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए और गाड़ी से घायलों को बाहर निकाला। इसकी सूचना एंबुलेंस को दी गई। मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में शेर बहादुर की मौत हो गई। इसके अलावा डॉक्टरों ने अशोक, रामदीन, जितेंद्र व चालक सादाब की गंभीर हालत के चलते उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इस हादसे में मोतीराम, हेमराज, अमरसिंह, रामनिवास को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं गुढ़ा बाईपास के पास हिसार निवासी पति-पत्नी हादसे में घायल हो गए। उनको भी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिसार निवासी निशा व उनके पति संदीप गुढ़ा बाईपास के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। वहीं कोट बस अड्डे के पास झज्जर निवासी राजेश और गुरुग्राम के खेरकड़ी निवासी कविता भी घायल हो गए। उनको भी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुजाना थाना से आए जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि गुढ़ा गांव के पास ट्रक से इको गाड़ी टकरा गई। इसमें इको गाड़ी में बैठे 9 लोग घायल हुए हैं। एक की मौत हुई है। पुलिस ने घायलों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया है।


कोहरे ने रोकी रफ्तार, दृश्यता 5 से 10 मीटर रही
लगातार चार दिन से कोहरा व ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन का तापमान बढ़ रहा है और रात का तापमान कम हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। सुबह के समय दृश्यता 5 से 10 मीटर तक रही। वहीं कई निजी स्कूलों ने चौथी व पांचवीं कक्षा के बच्चों को भी स्कूलाें में बुलाया गया था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि ठंड का ट्रिपल अटैक कोहरा, कोल्ड डे और शीतलहर ने कहर बरपाया हुआ है। कोहरे वाहनों की रफ्तार थम गई है। आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कड़ाके की हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत के आसार नहीं दिख रहे, क्योंकि आने वाले दिनों में भी केवल कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। उसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर पर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed