फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Car collided with standing truck, four injured

खड़े ट्रक से टकराई कार, चार घायल

Fri, 02 Apr 2021 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Car collided with standing truck, four injured
बहादुरगढ़। गुभाना-बादली मार्ग पर खड़े ट्रक से कार टकरा गई। इससे कार सवार चार व्यक्ति चोटिल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से दो को अधिक चोटें आने के कारण रोहतक स्थित पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया। बादली थाना पुलिस ने घायलों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश के गांव लालपुर पुरेनियां बांदा निवासी सोनू ने बताया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ शादियों में वेटर का कार्य करता है। दो दिन पहले वे गुभाना में हुई एक शादी समारोह से काम करके वापस बादली की तरफ आ रहे थे। उन्होंने एक कार में लिफ्ट ली थी। जब वे गुभाना से आगे बादली की तरफ चले तो रास्ते में एक ट्रक रोड के बीच में खड़ा था। अंधेरा होने के कारण कार ट्रक से जा टकराई। इसके चलते कार में सवार उसके अलावा कर्ण, रजोला और विपिन को चोटें आई। विपिन व कर्ण को अधिक चोटें आने के कारण रोहतक स्थित पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया। सोनू के अनुसार ट्रक चालक ने बिना रिफ्लेक्टर व सांकेतिक चिह्न के ट्रक को सड़क पर खड़ा किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed