फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Car collided with pillar, driver killed, monk injured

Jhajjar-Bahadurgarh News: खंभे से टकराई कार, चालक की मौत, साधु घायल

Fri, 31 Mar 2023 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Car collided with pillar, driver killed, monk injured
झज्जर। माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन कर दादनपुर गांव लौट रहे साधु की कार वीरवार की सुबह करीब चार बजे खंभे से टकरा गई। टक्कर में कार चालक की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में बैठा साधु रोशन नाथ घायल हो गया। घायल अवस्था में उन्हें राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरहाना गांव निवासी सुनील कुमार व साधु रोशन नाथ कार में सवार होकर माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने के लिए बेरी गए थे। माता के दर्शन के बाद जब वे वापस दादनपुर लौट रहे थे तो सिलानी गांव के पास उनकी कार खंभे से टकारा गई। जिससे वे दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में जब उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया तो चिकित्सकों से बरहाना गांव निवासी सुनील उर्फ सोनू को मृत घोषित कर दिया। वह काफी समय से बाबा रोशन नाथ की गाड़ी चलाता था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील उर्फ सोनू के तौर पर हुई है और वह अविवाहित है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed