फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cantor collision killed bike riding farmer.

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Sat, 22 Aug 2020 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cantor collision killed bike riding farmer.
झज्जर। नेशनल हाईवे 71ए पर दादनपुर गांव के सरकारी स्कूल के पास एक कैंटर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों की मदद से मृतक के परिजन उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद सामान्य अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दादनपुर गांव निवासी विनोद पुत्र अतर सिंह बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर खेत की ओर जा रहा था। जब वह गांव के सरकारी स्कूल के निकट पहुंचा तो कैंटर ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की ओर से उसे जब सामान्य अस्पताल में ले जाया रहा था तो उसने रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, माछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed