{"_id":"6995bd9c5f32944f60021a08","slug":"campaign-launched-against-encroachment-and-polythene-challans-issued-to-11-shopkeepers-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121247-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अतिक्रमण और पॉलीथिन के खिलाफ चला अभियान, 11 दुकानदारों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अतिक्रमण और पॉलीथिन के खिलाफ चला अभियान, 11 दुकानदारों के काटे चालान
Thu, 19 Feb 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : रेलवे रोड पर दुकानदार का पॉलीथिन का चालान करते नगर परिषद अधिकारी। स्रोत नप
बहादुरगढ़। नगर परिषद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने शहर में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाते हुए 11 दुकानदारों के चालान काटे। टीम ने रेलवे रोड, अनाज मंडी, झज्जर रोड पर सब्जी मंडी के पास कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले और पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों पर सख्ती की।
टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई ने मौके पर ही अपना सामान समेट लिया। टीम ने पॉलीथिन का उपयोग करते हुए पाए गए चार दुकानदारों के चालान काटे। इन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया। दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में पॉलीथिन का इस्तेमाल करने पर जुर्माने राशि बढ़ाई जाएगी।
इसके अलावा रेलवे रोड पर सड़क किनारे सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले सात दुकानदारों के भी चालान किए गए। उनका सामान भी जब्त किया। कहा कि सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अतिक्रमण और पॉलीथिन के खिलाफ सख्ती जरूरी है। वहीं एमई जोगेंद्र सिंधु ने दुकानदारों से नियमों का पालन करने की अपील की।