फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Calculation of offerings made in Navratri in Mata Bhimeshwari Devi temple soon

माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्रों में चढ़ाए गए चढ़ावे की गणना जल्द

Tue, 08 Jun 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Calculation of offerings made in Navratri in Mata Bhimeshwari Devi temple soon
बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्रों के दौरान माता के चरणों में श्रद्धालुओं ने द्वारा चढ़ाई गई राशि की गिनती लॉकडाउन के चलते नहीं हो पाई। जिन कर्मचारियों ने चढ़ावे की गिनती का कार्य करना था उन्हें कोरोना गाइडलाइन के चलते कार्यालयों में कम संख्या में बुलाया जा रहा था।
विज्ञापन

बता दें कि 13 अप्रैल से नवरात्र आंरभ हुए थे। हर बार मां के दरबार में चढ़ावे की राशि की गिनती का कार्य चौदस का मेला संपन्न होने के कुछ दिनों बाद की जाती है। गणना का कार्य तहसीलदार की देखरेख में भर पटवारियों व ग्राम सचिवों द्वारा किया जाता था। राशि गिनती का कार्य करीब सप्ताह भर तक चलता है। लेकिन मई में कोरोना की दूसरी लहर के चलते लगे लॉकडाउन के बाद गिनती का कार्य शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

- कैमरों की निगरानी में होती है गिनती
बता दें कि दानपात्रों से निकली राशि को गिने जाने के कार्य वीडियोग्राफी कराई जाती है। उसके लिए कक्ष में कैमरे भी लगे हैं। गिनती का कार्य समाप्त होने के बाद टीम की ओर से उस कक्ष को सील कर दिया जाता है और सुरक्षा के लिए पुलिस की एक गार्द की तैनाती कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 9 दान पात्रों में 35 लाख 92 हजार 909 रुपये आया था चढ़ावा
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में अक्तूबर 2020 में नवरात्रों के दौरान 9 दान पात्रों में 35 लाख 92 हजार 909 रुपये का चढ़ावा आया था। अप्रैल में नवरात्रों के दौरान चढ़ावे की राशि दान पात्रों में रखी हुई है, उसकी गिनती अभी शुरू नही हुई। गिनती होने के बाद ही पता लग पाएगा कितना चढ़ावा आया है।

लॉकडाउन के चलते कर्मचारी भी नही आ रहे थे, जिसकी वजह से गिनती नहीं हो पाई है। माता मंदिर में रखे दानपात्रों की गिनती का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। गिनती पूरी होने के बाद चढ़ावे की राशि का पता चल पाएगा।
- रमेशचंद्र, नायब तहसीलदार, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed