{"_id":"57d996574f1c1bb53dd48bb1","slug":"cable-wire-stolen-wire-stolen-outside-police-station-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के बाहर से बीएसएनएल की केबल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के बाहर से बीएसएनएल की केबल चोरी
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
थाने के बाहर कटी तार
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनपार में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं। अबकी बार चोरों ने किसी घर या प्रतिष्ठान को निशाना नहीं, बल्कि पुलिस थाने के बाहर लगे बीएसएनएल के बॉक्स से कीमती केबल उड़ा दी। थाने के बाहर हुई इस वारदात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों के मन में पुलिस का भय बिलकुल नहीं है।
लाइनपार पुलिस थाने के मुख्य गेट के बाहर बीएसएनएल का बॉक्स लगा हुआ है। इस बॉक्स से जुड़ी तारों को बीती रात चोरों ने काट लिया। इससे कई जगह के फोन डेड हो गए, वहीं निगम को भी आर्थिक नुकसान पहुंचा। बताया गया है कि यह वायर काफी महंगी आती है। बीएसएनएल इन घटनाओं से बेहद परेशान है। बार-बार चोरों द्वारा वायरिंग काटी जा रही है। पुलिस को भी निगम के कर्मी लिखित और मौखिक तौर पर शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन पुलिस की नाक तले हुई चोरी की घटना से साफ अंदाजा लगाया जाता है कि रात्रि को पुलिस गश्त सही से नहीं हो रही। या फिर चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। निगम में कार्यरत लाइनमैन अनिल मिश्रा, ज्वाइंटर रामप्यारे ने बताया कि चोरी की इस घटना से काफी दिक्कतें आती है।
नहीं घनघना रही घंटी
लाइनमैन अनिल मिश्रा ने बताया कि जब पुलिस स्टेशन के आगे से ही वायर काट ली गई तो अन्य जगह पर सुरक्षित रहने का अंदेशा कम ही रहता है। उन्होंने बताया कि चोरों ने 5 पेयर, 10 पेयर, 20 पेयर की वायर को कई-कई फुट तक काट लिया है। ऐसे में पैनल बॉक्स से कनेक्टिविटी न होने से अनेक 50 उपभोक्ताओं के फोन डेड हो गए हैं। मिश्रा के अनुसार सेंट्रल बैंक, वैश्य कॉलेज, थाना लाइनपार, लाइनपार के टिकट घर समेत कई उपभोक्ताओं के फोन दो दिन से डेड पड़े हैं। पुलिस में चोरी की शिकायत देते हैं तो उस पर कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
850 मीटर वायर पहले भी चोरी
निगम कर्मियों की मानें तो लाइनपार के विभिन्न हिस्सों में इससे पहले कीमती 850 मीटर वायर चोरी हो चुकी है। अक्सर रात के समय ही चोरों द्वारा वायर काटी जा रही है। एक फुट वायर की कीमत लगभग 700 रुपये मीटर है। ऐसे में निगम को अब तक लगभग 6 लाख से ज्यादा का नुकसान वायर काटे जाने से हो चुका है।