फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   By-election: Villagers handed over the Chaudhar of Dhandhalan to Vijay Kumar

उप चुनाव : ग्रामीणों ने धांधलान की चौधर विजय कुमार को सौंपी

Mon, 11 May 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
By-election: Villagers handed over the Chaudhar of Dhandhalan to Vijay Kumar
10jjrp21- धांधलान गांव में सरपंच चुनाव को लेकर गेट पर चेकिंग करते पुलिस कर्मचारी। संवाद
बेरी। बेरी सब डिवीजन के गांव धांधलान में सरपंच पद को लेकर रविवार को हुए उप चुनाव में ग्रामीणों ने चौधर विजय कुमार को सौंप दी। विजय कुमार ने 345 वोटों से अभिषेक को हरा दिया। रविवार को सरपंच पद के लिए 74.37 प्रतिशत वोटिंग के साथ मतदान शांतिपूर्ण हुआ। करीब एक साल पहले गांव धांधलान के सरपंच कृष्ण कुमार का निधन हो गया था।
विज्ञापन

इसी वजह से रविवार को गांव में उप चुनाव हुआ। चुनाव में तीन प्रत्याशी विजय कुमार, अभिषेक और आदर्श सरपंच पद के मैदान में थे। रविवार को सुबह मतदान के दौरान उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ी हुई थीं। प्रात: आठ बजे गांव धांधलान के स्कूल में वोटिंग शुरू हुई। डीघल चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि गांव धांधलान में उप चुनाव के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। सभी चुनाव बूथों पर पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन

एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि तीनों बूथों पर कुल 2712 मतदाता थे। उन्होंने बताया कि बूथ नंबर 23 पर 983 मतों में से 757 मत, बूथ नंबर 24 पर 999 मतों में से 737 मत तथा बूथ नंबर 25 पर 730 मतों में से 523 वोटों के साथ कुल 2017 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सरपंच का चुनाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
2017 ग्रामीणों ने डाले वोट

गांव धांधलान में कुल मतदाता 2712 है। इसमें 2017 मतदाताओं ने मतदान किया। तीन बूथों पर शाम 6 बजे तक शांतिपूर्वक ढंग से मतदान संपन्न हुआ। इसके बाद गिनती शुरू हुई। विजय कुमार को 1171 वोट मिली जबकि दूसरे उम्मीदवार अभिषेक को 826 वोट प्राप्त हुए। विजय कुमार 345 वोटों से विजय हासिल की। तीसरे उम्मीदवार को मात्र 10 वोट ही मिले। इसमें एक बूथ पर एक, दूसरे बूथ पर तीन और तीसरे बूथ पर 6 मत ही मिल सके।

इंसेट
कार्यवाहक सरपंच को ही ग्रामीणों ने गांव की चौधर सौंपी
अगस्त 2025 में ही गांव के पंच विजय कुमार को ही कार्यवाहक सरपंच की जिम्मेदारी दी गई थी। कार्यवाहक सरपंच की जिम्मेदारी मिलने के बाद गांव में कार्य भी करवाएं। इसी को लेकर अब उप चुनाव में ग्रामीणों ने विजय को चौधर सौंप दी।


इंसेट
किस बूथ पर किसे कितने मिले वोट
बूथ प्रत्याशी, वोट मिले प्रत्याशी, वोट मिले प्रत्याशी, वोट मिले
बूथ- 23 विजय कुमार 506 अभिषेक 243 आदर्श 06
बूथ-24 विजय कुमार 404 अभिषेक 329 आदर्श 01
बूथ-25 विजय कुमार 261 अभिषेक 254 आदर्श 03
वर्जन

गांव धांधलान में सरपंच पद का उपचुनाव शांतिपूर्वक हो गया। गांव में चुनाव के तीन बूथ बनाए गए थे। इसमें विजय कुमार ने 345 वोटों से जीत हासिल की। विजय कुमार को 1171 वोट मिली और अभिषेक को 826 वोट मिली।-राजाराम, खंड एवं पंचायत अधिकारी, बेरी।

10jjrp21- धांधलान गांव में सरपंच चुनाव को लेकर गेट पर चेकिंग करते पुलिस कर्मचारी। संवाद

10jjrp21- धांधलान गांव में सरपंच चुनाव को लेकर गेट पर चेकिंग करते पुलिस कर्मचारी। संवाद

10jjrp21- धांधलान गांव में सरपंच चुनाव को लेकर गेट पर चेकिंग करते पुलिस कर्मचारी। संवाद

10jjrp21- धांधलान गांव में सरपंच चुनाव को लेकर गेट पर चेकिंग करते पुलिस कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed