फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bus went bharat uday abhiya, people in problemes

भारत उदय कार्यक्रम में गईं डिपो की बसें, धूप में भटकते रहे यात्री

Sun, 24 Apr 2016 01:02 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Sun, 24 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
bus went bharat uday abhiya, people in problemes
बस में चढ़ते यात्री - फोटो : bureau
 भारत उदय अभियान के तहत गोहाना में हरियाणा स्वर्ण जयंती पंचायत अभियान सम्मेलन समारोह के आयोजन में झज्जर बस डिपो से 51 बसें कार्यक्रम में भेजी गई, जिसके कारण यात्रियों को धूप में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। झज्जर डिपो में कुल 150 बसें हैं जिनमें से 51 बसों को गोहाना कार्यक्रम में भेज दिया गया। अधिकारियों ने दावा किया था कि कार्यक्रम में भेजी गई बसों की कमी को नहीं खलने दिया जाएगा। इसके बावजूद भी केवल यात्रियों को ही नहीं बल्कि रोडवेज कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। यहां प्रतिदिन एक रूट पर एक बस दिन में 3 चक्कर लगाती थी वहीं शनिवार को रूट की एक बस को दिन में 8 चक्कर लगाने पड़े। इसके बाद भी यात्रियों को धूप में काफी परेशान होना पड़ा। यात्रियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बस की खिड़की में लटक कर सफर तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed