फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bus rammed into a standing truck, one woman died

Jhajjar-Bahadurgarh News: खड़े ट्रक में घुसी बस, एक महिला की मौत

Mon, 19 Dec 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bus rammed into a standing truck, one woman died
छारा गांव में हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। कोहरे ने अब कहर मचाना शुरू कर दिया है। सोमवार को कई जगहों पर भीषण सड़क हादसे हुए हैं। उपमंडल के गांव छारा में बाईपास के नजदीक सड़क पर खड़े ट्रक से एक सहकारी समिति की बस टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार एक महिला की मौत हो गई। चालक सहित 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। दो घायल पीजीआईएमएस रोहतक और अन्य सवारियों को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों ने दोनों वाहनों के चालकों को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, सहकारी समिति की एक बस झज्जर से खरखोदा के लिए चली थी। झज्जर और बीच में पड़ने वाले अन्य गांवों से लोग इस बस में सवार हुए। करीब नौ बजे यह बस गांव छारा बाईपास के नजदीक सर्विस रोड पर पहुंची तो वहां एक ट्रक आगे खड़ा हुआ था। कोहरे की वजह से धुंध बहुत ज्यादा थी तो बस चालक सड़क पर ट्रक को देख नहीं सका। जब तक वह कुछ समझ पाता देर हो चुकी थी। बस सीधे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। चालक सहित बस में सवार अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को संभाला और नजदीक स्थित मेडिकल कॉलेज में ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही बहादुरगढ़ से एसडीएम अनिल कुमार यादव सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

दोनों वाहन कब्जे में लिए
मांडोठी चौकी से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को व्यवस्थित किया। दोनों वाहन कब्जे में ले लिए गए हैं। इस दुर्घटना में बस चालक सहित करीब 20 सवारियों को चोटें आई हैं। तीन की हालत गंभीर है। इन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान घायल करीब 45 वर्षीय नीलम को मृत घोषित कर दिया गया। नीलम झज्जर स्थित माता गेट की रहने वाली थी। नीलम के पति पवन को भी काफी चोट आई हैं। वहीं बस चालक जयकिशन गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना में झज्जर की रीना और मेडिकल कॉलेज की नर्स मंजू भी घायल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार होने की वजह से हुआ हादसा
झज्जर के निवासी पवन का कहना है कि धुंध बहुत ज्यादा थी। इसके बावजूद चालक तेज गति और लापरवाही से बस चला रहा था। यात्रियों द्वारा कई बार उसे धुंध का हवाला देते हुए बस की गति को कम करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। ट्रक चालक ने भी बिना इंडिकेटर व लाइट जलाए ट्रक खड़ा किया था। दोनों वाहन चालकों की लापरवाही, मनमानी के चलते यह हादसा हुआ। कहा कि इस हादसे में उनकी पत्नी की जान चली गई और कई अन्य लोगों के जीवन पर संकट छा गया। मांडोठी चौकी प्रभारी रणदीप सिंह का कहना है कि सुबह छारा बाईपास के नजदीक बस और ट्रक की टक्कर हुई थी। इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है और 15 से अधिक सवारियां घायल हुई हैं। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed