फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Burglary in PNB, thief reached the strong room, failed when the cutter's gas ran out

पीएनबी में सेंधमारी, स्ट्रांग रूम तक पहुंचा चोर, कटर की गैस खत्म होने पर रहा असफल

Sun, 13 Feb 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Burglary in PNB, thief reached the strong room, failed when the cutter's gas ran out
गैस कटर से काटा गया स्ट्रांग रूम। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर के पुराने बस स्टैंड के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरों ने सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे चोर बैंक में घुसा और करीब सवा बारह बजे तक रहा। गैस सिलिंडर लेकर बैंक में घुसे चोर ने सीसीटीवी, सायरन व सुरक्षा यंत्रों के तार काट दिए। इसके बाद चोर ने बैंक के मुख्य गेट पर लगे ताले को भी गैस कटर से काट डाला और स्ट्रांग रूम तक भी पहुंचा। गैस कटर से स्ट्रांग रूम को काटने का प्रयास किया, लेकिन गैस कटर की गैस खत्म होने के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया और सामान छोड़कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने वारदात में कई चोरों के शामिल होने का अंदेशा जाहिर किया है।
विज्ञापन

इससे पहले की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। एक चोर बैंक के गेट से गैस सिलिंडर को कमर के साथ लगाकर घसीटता हुआ स्ट्रांग रूम तक ले जाता दिखाई दे रहा है। जब वह वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाया तो सामान वहीं पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आला अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एएसपी अमित यशवर्धन, डीएसपी नरेश कुमार, सीआईए, शहर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। वहीं एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने मौका मुआयना करने के साथ-साथ एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से सुबूत जुटाए हैं। बैंक के पीछे वाली गली के खाली प्लाट से सेंधमारी की गई है।
विज्ञापन

सुबह चला बैंक अधिकारियों को पता
मामले का बैंक प्रबंधन को सुबह उस समय पता चला जब वे बैंक में पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद शहर पुलिस, सदर पुलिस, पुलिस की अपराध शाखा की टीम के अलावा स्वयं एएसपी अमित यशवर्धन बैंक पहुंचे। एएसपी अमित यशवर्धन बताया कि सीसीटीवी में एक चोर दिखाई दे रहा है। पुलिस को आशंका है कि घटना में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल मौके से पुलिस को कई सुबूत मिले हैं, जिससे उम्मीद है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना में गैस कटर का इस्तेमाल हुआ है और आशंका यही है कि गैस कटर की गैस खत्म होने के चलते ही चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। उन्होंने कहा चोरों ने बैंक में लगे अलार्म के भी ट्रिप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने किया मुआयना
मामले की सूचना मिलते ही झज्जर पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। इस मौके पर झज्जर पुलिस प्रशासन के तमाम पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरी का प्रयास करने वाले चोरों की तलाश की जा रही है।
पहले भी हो चुका है चोरी का प्रयास
करीब पांच साल पहले भी इस बैंक में चोरी करने का प्रयास हुआ था। उस समय भी बैंक के ताले तोड़कर चोर स्ट्रांग रूम तक पहुंचे थे। एकबार फिर से शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे चोर बैंक में घुसा और करीब सवा बारह बजे तक यहां रहा बताया जा रहा है। पुलिस ने बैंक प्रबंधक विपिन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

वर्जन
बैंक में चोरी के प्रयास की शिकायत पुलिस को दी गई है। सुरक्षा कारणों के चलते यह जानकारी नहीं दी जा सकती कि बैंक में कितना कैश था।
- विपिन कुमार, बैंक प्रबंधक, पीएनबी, झज्जर।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। बैंक में सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। चोर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
- वसीम अकरम, एसपी, झज्जर।

 गैस कटर व सिलिंडर लेकर बैंक के अंदर खड़ा चोर। संवाद

गैस कटर व सिलिंडर लेकर बैंक के अंदर खड़ा चोर। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed