फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bullet fired in property dealer's office, youth injured

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में चली गोली, युवक घायल

Sat, 10 Jun 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 10 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired in property dealer's office, youth injured
बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई। गोली एक युवक के पांव में लगी। घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनावश गोली चलने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रवीण सुभाष नगर का निवासी है। शुक्रवार को वह नेताजी नगर स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में था। शाम को सभी ऑफिस के बाहर बैठे थे। इस दौरान गोली चल गई। गोली प्रवीण के पांव में जा लगी। आस-पास मौजूद साथियों ने उसको संभाला और शहर के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल ले गए। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची और तफ्तीश शुरू की। बताया जा रहा है कि सफाई करते वक्त पिस्तौल से गोली चली गई और दुर्घटनावश प्रवीण को जा लगी। पुलिस ने अभी गोली चलने के कारणों की पुष्टि नहीं की है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। बता दें कि देवेंद्र नाम के एक व्यक्ति के ऑफिस के बाहर गोली चली है। इस व्यक्ति को चंद दिनों पहले फोन पर काला जठेड़ी गैंग के नाम से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। थाना प्रभारी रामकरण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन












कैंची के प्रहार से बुटीक कारीगर घायल



बहादुरगढ़। कमेटी चौक के निकट स्थित एक बुटीक के दो कारीगरों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक ने दूसरे कारीगर पर कैंची से प्रहार किए। इस हमले में कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घायल की पहचान मोहम्मद अख्तर के रूप में हुई है। मोहम्मद अख्तर मूल रूप से प्रवासी है। शहर की एक कॉलोनी में किराए पर रहता है। कमेटी चौक के निकट स्थित एक बुटीक पर कारीगर है। अख्तर का शुक्रवार की देर शाम को उसके साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़े में तैश में आए युवक ने मोहम्मद अख्तर पर ताबड़तोड़ कैंची से प्रहार किए और वहां से भाग गया। अख्तर की छाती, हाथ, पांव सहित अन्य हिस्सों में काफी चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों ने मोहम्मद अख्तर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। देर रात तक इस संबंध में घायल के बयान नहीं हो पाए थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed